Introduction to Computer in hindi | कंप्यूटर से परिचय ?

Introduction to Computer in hindi | कंप्यूटर से परिचय ? | Computer Gyan Hindi

कंप्यूटर से परिचय | Introduction to Computer in Hindi

हेल्लो दोस्त कैसे हो आप ? आज हम कंप्यूटर का परिचय के बारे में जानेंगे की Introduction to Computer in hindi | कंप्यूटर से परिचय ?,  कंप्यूटर शब्द अंग्रेजी के “Computer” शब्द से बना है, जिसका अर्थ है “गणना” करना होता है इसीलिए इसे कंप्यूटर या संगणक कहा जाता है। इसका काम है, गणना (Calculations ) करना। कंप्यूटर हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कंप्यूटर शब्द आजकल सरल हो गया है। कंप्यूटर का उपयोग आमतौर पर मोबाइल, रेडियो और टीवी में किया जाता है और फिल्मों और पुस्तकों में दिखाई देता है।

कंप्यूटर आज के समाज में कई दैनिक गतिविधियाँ करता है। उदाहरण के लिए, मोबाइल, टेलीफोन, बिजली, गैस, बीमा और टीवी के लिए हमारे द्वारा प्रस्तुत बिल ये सभी चीजो को आसान बनाने के लिए के लिए कम्प्यूटरीकृत किए गए हैं। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जो विभिन्न कार्यों को आसानी से करता है। कंप्यूटर द्वारा किए जाने वाले चार बुनियादी कार्य डेटा को स्वीकार करना, डेटा को संसाधित करना, परिणाम बनाना और डेटा को संरक्षित करना है।

कंप्यूटर का आविष्कार करने का असली उद्देश्य तेजी से आकलन करने वाली मशीन बनाना है, लेकिन आजकल कंप्यूटर द्वारा किया जाने वाला 75% काम गणितीय प्रकृति का नहीं है। यह केवल एक अनुमान लगाने वाला उपकरण नहीं है। आजकल, तापमान का पता लगाने, ऑपरेटिंग मशीनो में, विभिन्न कारखानो का काम कंप्यूटरों के द्वारा और चंद्रमा को अंतरिक्ष यान और उपग्रह को निर्देशित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

उद्देश्य (Objective)

हम आपको कंप्यूटर के प्रमुख उद्देश्यों के बारे में बताने जा रहे है। जो कंप्यूटर का प्रमुख उद्देश्य निचे में निम्न है –

(1) कंप्यूटर की सहायता से आजकल विभिन्न प्रकार की अकाउंट से संबंधित जैसे कि बैंक की विवरण जानना, बैंक से पैसे निकालना, नया खाता खोलना, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का काम करना, ऑनलाइन फॉर्म भरना, अकाउंट और फाइनेंस का काम करना यह सारी चीजें कंप्यूटर की सहायता से हो पाता है यह बहुत सहज वह शुद्धता एवं गति के साथ काम कर सकता हैं।

(2) दुनिया भर में फैला व्यापार आयात और निर्यात का काम, भुगतान संतुलन इन क्षेत्रों में भी कंप्यूटर की बड़ी उपयोगी साबित हो रहा है।

(3) चिकित्सा विज्ञान में भी कंप्यूटर की बहुत उपयोग हो रहा है जैसे कि आप लोगों को पता ही है कंप्यूटर के माध्यम से विभिन्न शारीरिक रोगों का पता लगाना, रोगों का विश्लेषण करना, एक्स-रे, सीटी-स्कैन और अल्ट्रासाउण्ड, औषधि और दवाइयों का निर्माण करना आदि चीजें चिकित्सा क्षेत्र में कंप्यूटर का बहुत उपयोग हो रहा है।

(4) कंप्यूटर का उपयोग जल, थल तथा वायु मार्गो जैसे यातायात साधनों का व्यवस्था तथा संचालन करना होता है।

(5) कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य समाचार पत्रों का प्रकाशन करना बहुत सुविधाजनक हो रहा है। यह समाचार हमें टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल और प्रिंटिंग मशीन जैसे न्यूज़ पेपर के माध्यम से हमें कंप्यूटर की मदद से प्राप्त हो रहा है।

(6) कंप्यूटर का उपयोग इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में भी बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहा है, कंप्यूटर की मदद से विभिन्न प्रकार के मशीनों, बड़े-बड़े यंत्रों, बड़े प्रोजेक्ट में, मुख्य रूप से विभिन्न उद्योगों के लिए सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को डिजाइन करने और डिवेलप करने का काम, और कंप्यूटर की मदद से विभिन्न उद्योगों को मैनेज करने का काम भी किया जाता है।

(7) कंप्यूटर का उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत ही ज्यादा उपयोग है जैसे कि ऑनलाइन पढ़ाई करना, ऑनलाइन किसी प्रोजेक्ट पर काम करना, ऑनलाइन बुक और नोट्स प्राप्त करना।

(8) अंतरिक्ष के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग बहुत ही ज्यादा है जैसे कि अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरना, सेटेलाइटों को आवश्यक सूचना के लिए उपयोग करना, सेटेलाइट का प्रक्षेपण और विस्थापन के लिए उपयोग करना आदि है।

(9) पत्र लेखन, पुस्तक लेखन और अन्य प्रकार के लेखन का कार्य कंप्यूटर की मदद से सुंदर और स्पष्ट और सरल हो पाता है।

(10) मौसम विज्ञान के बारे में पता लगाना कंप्यूटर के कारण ही संभव हो सका है। जो आयु मंडल का अध्ययन करता है, मौसम विज्ञान में मौसम की प्रक्रिया और हनुमान का अध्ययन करना, मौसम के आंकड़ों का विश्लेषण करना, मौसम की भविष्यवाणी का पता लगाना, मौसम विज्ञान के अध्ययन में वायुमंडल का कुछ प्रमुख महत्व यह है – वर्षा, जल वाष्प, हवा का दाब, समुद्र के तूफान और मानसूनी, ताप आदि का कंप्यूटर की मदद से विश्लेषण करना है।

Conclusion :-

मैं आशा करता हूँ की आपको कंप्यूटर का परिचय Introduction to Computer समझ में आया होगा, अगर आपको इस सन्दर्भ में कुछ संदेह है तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय दर्ज करे, ताकि हम उसे फिर से संसोधित करने का प्रयास करेंगे। अगर आपको इसी तरह की जानकरी चाहिए तो आप हमे Comment Box में अपनी राय प्रस्तुत कर सकते है और ज्यादा जानकारी के लिए हमसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम में भी जुड़ सकते हैं।

Join Us –

इन्हें भी पढ़े –

मैं एक टेक्निकल बैकग्राउंड से हूं और मुझे कंप्यूटर, गैद्गेट्स और टेक्नोलॉजी से सम्बंधित चीजे पसंद है, मैं अपना अनुभव आप लोगो के साथ शेयर करता हूँ ताकि इस क्षेत्र में बना रहूँ और आपके लिए कुछ न कुछ नए चीजे लाता रहूँ।

Leave a Comment